9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पातालकोट, पेंचवैली के स्टॉपेज के लिए आंदोलन की तैयारी की

हिरदागढ़ व आसपास के लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत के लोगों ने हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन पर पातालकोट और पेंचवैली एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Patalkot, Pench Valley

Patalkot, Pench Valley

छिंदवाड़ा/हिरदागढ़. हिरदागढ़ व आसपास के लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत के लोगों ने हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन पर पातालकोट और पेंचवैली एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। गौरतबल हो कि पहले ट्रेनों का स्टॉपेज हिरदागढ़ हुआ करता था लेकिन लॉकडाउन के बाद फिर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसमें ट्रेनों का स्टॉपेज हिरदागढ़ नहीं है। रेल संघर्ष समिति ने गांवों के लोगों से आग्रह किया है कि जब तक रेलवे हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेन का स्टॉपेज नहीं करती है । सुधाकर वरवड़े, जितेंद्र वाजपेई, मनीष चौहान, राजू यदुवशी, आकाश यदुवंशी, बबलू यदुवंशी, रानू चौहान, दादू चौहान, अर्जुन यदुवंशी, नंदू यदुवंशी, नुकेश यदुवंशी, मानसिंह, इसाक खान, सौरभ चौहान, नितिन झरबड़े, राजेन्द्र झरबड़, सचिव रामप्रसाद राठौर, सहायक सचिव किशोर यदुवंशी, शिवनाथ यदुवंशी, राजू यदुवंशी सहित नागरिकों ने आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की।
कुएं की सफ ाई करा हैंडपंप लगाने की मांग
परासिया ञ्च पत्रिका. नगर पालिका डोंगर परासिया के वार्ड 16 का एक कुआं सुसाइड स्पॉट बनता जा रहा है। अभी तक लगभग सात लोग कुएं में कूदकर जान दे चुके हैं। जिससे नगरवासियों में भय माहौल व्याप्त हैं। नगरपालिका इसकी साफ सफाई नहीं कराती। वार्डवासी इसके पानी का उपयोग नहीं कर पाते। भाजपा शहर मंडल मंत्री महेश सोमकुवर ने बताया वे नगरपालिका में दो बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। पिछले दिनों ही राहुल पुरवार का शव इसी कुएं मे मिला। ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए कुएं की सफ ाई करा स्लेब से ढंक कर इस पर हैंडपंप लगा दिया जाए।