13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल के फ्लोर पर लगेगी रैलिंग, मरीज के कूदने की आई हैं घटनाएं

प्रबंधन ने बनाई है व्यवस्था, हाल ही में दो घटनाएं हो चुकी

less than 1 minute read
Google source verification
रैलिंग

रैलिंग

छिंदवाड़ा. जिला अस्पताल की नई इमारत की फ्लोर पर कव्हर्ड रैलिंग नहीं होने से मरीजों के आत्महत्या के मामले सामने आए है जिसके चलते अब अस्पताल प्रबंधन इन फ्लोर के बरामदे पर रैलिंग लगाने की कार्ययोजना बनाई है। हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आए है जिसमें वार्ड में भर्ती मरीज ने बीमारी से परेशान होकर पांचवे व चौथे फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने इन फ्लोर पर रैलिंग लगाने की कार्ययोजना बनाते हुए कार्य शुरु कर दिया है। वर्तमान में कर्मचारी रैलिंग का निर्माण कर रहे है।

  • सुरक्षा कर्मियों को नहीं मिला मौकापूर्व में जो दो मामले सामने आए थे उसमें भर्ती मरीज वार्ड में पलंग से उठा तथा वार्ड से बरामदे की ओर दौड़ लगा दी तथा नीचे छलांग लगा दी। ऐसे में वार्ड में तैनात सुरक्षा कर्मियों तथा स्टॉफ को उस मरीज को रोकने मौका नहीं मिल पाया। पुरानी इमारत तोडऩे के दौरान कई स्थानों से पुरानी रैलिंग निकाली गई थी जिसे फ्लोर पर लगाने का कार्य किया जाएगा।
  • इनका कहना है।जिला अस्पताल की फ्लोर पर कई स्थानों पर रैलिंग नहीं लगी है जहां पर रैलिंग लगाई जानी है। वर्तमान में कलेक्टर के निर्देश के बाद अन्य व्यवस्थाएं भी बनाने में प्रबंधन लगा हुआ है।डॉ एमके सोनिया, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा।