पीवीएम परासिया, डीडीसी कॉलेज की रोमांचक जीत
छिंदवाड़ा. उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर शुक्ला ग्राउंड पर आयोजित जिलास्तरीय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए।
पहला मैच शासकीय पीवीएम परासिया एवं शासकीय विज्ञान कॉलेज पांढुर्ना के बीच हुआ। परासिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १६ ओवर में १३० रन बनाए, जिसमें कप्तान आकाश ने ४४ एवं दिलीप ने ५९ रन की पारी खेली। जवाब में उतरी पांढुर्ना कॉलेज की पूरी टीम पंकज के घातक गेंदबाजी के सामने २६ रन पर ऑलआउट हो गई। पंकज ने सात विकेट झटके। परासिया ने मैच १०२ रन से जीता। दूसरा मैच डीडीसी कॉलेज एवं शासकीय कॉलेज सौंसर के बीच हुआ। डीडीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्ज्वल के ८२ रन के बदौलत १७९ रन बनाए। जवाब में सौंसर टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। डीडीसी ने यह मैच जीता। मैच के अम्पायर सुनील नवघरे, मनीष बंदेवार, रवि दीक्षित, राहुल हेड़ाउ एवं स्कोरर चक्षू हिवसे रहे।