
rain
जुन्नारदेव. नगर का एकमात्र खेल मैदान पर विभिन्न खेलों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शारीरिक व्यायाम के लिए नगर के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिदिन पहुंचते है वहीं विगत वर्ष से नगर का यह खेल मैदान बारिश के दिनों में लबालब भर जाता है।
इस खेल मैदान में बारिश के इस दौर में आने वाले सैकड़ों खिलाड़ी हताश और निराश होकर अपने घरों को लौटने पर मजबूर हो जाते है वहीं बारिश के चार माह मैदान में लबालब पानी भरे रहने से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शारीरिक व्यायाम एवं दौड़-भाग करने वाले युवााओं के हाथों में भी निराशा हाथ लगती है। गुरुवार को नगर में झमाझम बारिश होने के बाद यह खेल मैदान एक बार फिर तालाब में तब्दील हो गया। मैदान में प्रतिदिन की तरह शाम को फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे दर्जन भर से अधिक बच्चे मैदान के एक कोने में सिमटकर रहे गए। वहीं इन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अवधेश कैथवास ने मैदान के एक कोने में ही खिलाडिय़ों को अभ्यास कराया गया। गौरतलब हो कि नगरवासियों द्वारा बीते कई माह से नपा परिषद से मैदान में पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाए जाने की मांग की जा रही है किन्तु नपा परिषद के कान में जू तक नहीं रेंग रही है और नगर के खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने में अस्मर्थ साबित हो रहे है। इस खेल मैदान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हो रही है जिससे नगर के खिलाड़ी लगातार हताश और निराश है। खिलाडिय़ों ने नपा प्रशासन से मैदान की उचित व्यवस्था बनाये जाने की मांग की है।
आकाशीय बिजली गिरने से मौत
पांढुर्ना. आज अम्बाडा क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से घोगरी अम्बाडा में खेत मे काम कर रहे किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे एक किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गयी वहीं एक महिला किसान बिजली के कारण झुलस गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अम्बाडा घोगरी में रहने वाले मजदूर हंसलाल केजू उइके 40 वर्ष अपने खेत के पड़ोस किसान पंचकूला जोली इवनाती के खेत मे काम कर रहे थे। बारिश होने से सभी किसान एक पेड़ के नीचे छुप गए थे। जिसके बाद जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से हंसुलाल की मौके पे ही मौत हो गयी। वही महिला पंचकूला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Published on:
22 Jun 2018 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
