29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पूजा अर्चना की। शिवालयों एवं मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई।

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पूजा अर्चना की। शिवालयों एवं मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 14 Feb 2018, 7:00 AM IST

Rama Zone in the worship of Lord Shiva

Rama Zone in the worship of Lord Shiva

महाशिवरात्रि ... मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ भंडारा
भगवान शिव की भक्ति में रमा अंचल

सौंसर. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पूजा अर्चना की। शिवालयों एवं मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घोगरा के वॉटर फाघ्ॅल पर्यटन स्थल पर शिव मेले में बडी संख्या में शिवभक्ते पहुंचे। घोगरा स्थित शिवगुफा के दर्शन कर श्रध्दालुओं ने पूजन किया। बारिश के ठंडक के बावजूद शिवभक्त बड़ी संख्या में नजर आए। रामाकोना से लगभग 17 किमी दूरी पर स्थित राघादेवी शिवधाम में भी शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दी। सतपुड़ा की पहाडिय़ों के बीच सुरम्य वादियों में बसे राघादेवी में शिवभक्तों ने पहुंचकर शिव गुफा के अंदर जाकर भगवान शिव के दर्शन किए। रामाकोना से कुछ दूरी पर बसे गायमुख शिवधाम में भी मेला लगा। सौसर के वाघ्यानाला जलाशय परिसर के शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर श्रध्दालु बड़ी संख्या में पहुंचे। महाशिवरात्रि पर्व के लिए प्रशासन मंदिर समितियों ने मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा के पुख्ता इंतजाम कराए।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: जिला आयुष अधिकारी डॉ. किशोर गॉडबेल के निर्देशानुसार घोघरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सोना नाग शिववेदी ने होम्योपैथी से एवं डॉ. नंदकिशोर भोयरे ने आयुर्वेदिक पद्धति से मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरण की। शिविर को सफल बनाने में छाया मरकाम, अशोक राजकली कबरेती, श्यामा भारती, अशोक लावाले का योगदान रहा।

हर-हर महादेव से गूंजा कोयलांचल
परासिया ञ्च पत्रिका. महाशिवरात्रि पर्व पर कोयलांचल के शिवमंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शिवलिंग का महारूद्राभिषेक किया गया। चांदादेेव पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में मेला लगा, तीन नगरीय निकायों की सीमा से जुड़े सौंदर्य पूर्ण मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त पूजा अर्चना करने पहुंचे।
परासिया शिव मंदिर में भी महादेव की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ की गई। यहां पर पूरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा शिव अभिषेक एवं पूजा अर्चना की गई। परासिया वार्ड 2 न्यूटन रोड पर दुर्गा समिति ने भंडारा प्रसाद का वितरण किया। न्यूटन बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में भक्तों द्वारा महाप्रसाद वितरण किया गया। इकलेहरा, चांदामेटा मोक्षधाम में महाकाल की महाआरती कर शिव आराधना की गई वहीं बड़कुही स्थित 12 ज्योर्तिलिंग मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालओं ने पहुंचकर दर्शन किया।
मंदिरों में त्रिशूल भेंट किए: चांदामेटा के संकटमोचन मंडल द्वारा प्रतिवर्ष चांदादेव पहाड़ी स्थित शिवालय में त्रिशूल भेंट किया जाता हैै। त्रिशूल अर्पित करने सेे पहलेे शिव भक्त पूरे नगर मेें डोल नगाड़ों के साथ त्रिशूल का भ्रमण कराया गया। महाकालेश्वर शिवमंदिर समिति परासिया द्वारा भी महादेव को त्रिशूल भेंट किया गया। इकलेहरा, बड़कुही, शिवपुरी क्षेत्र से भक्तों का जत्था जुन्नारदेव होते हुए पैदल यात्रा करते हुए चौरागढ़ महादेव पहुंचा। इकलेहरा शिवभक्तों भी प्रतिवर्ष त्रिशूल भोलेबाबा के मंदिर चौरागढ़ मेें चढ़ाते है। भमोडी, परासिया चीप हाउस, मंगली बाजार, अंबाडा से शिव भक्तों ने चौरागढ़ एवं स्थानीय मंदिरों में त्रिशूल चढ़ाया।