
छिन्दवाड़ा/ संतरांचल में प्रदूषण कम करने के लिए महत्वाकंाक्षी नदी पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत कन्हान नदी का चयन किया गया है। करीब 285 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 12 हजार से अधिक खेत तालाब,कुएं समेत अन्य निर्माण कार्य से नदी जल्द ही अविरल रूप से बहेगी। जिससे क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
जिला पंचायत के मुताबिक कन्हान नदी जुन्नारदेव से आरंभ होकर जनपद पंचायत जुन्नारदेव,परासिया, मोहखेड़ एवं सौंसर क्षेत्र के अंतर्गत बहती हैं जिसकी लंबाई 90.45 किमी हैं। कन्हान नदी क्षेत्र में कुल 243 गांव एवं 67 ग्राम पंचायत हैं। इन क्षेत्रों में मनरेगा के अधीन लगभग 285 करोड़ की लागत से कुल 12042 कार्यो का चयन किया गया हैं। चयनित कार्यो में से 1894 कार्य स्वीकृत किया गया हैं। इन कार्यों में नदी के आसपास क्षेत्रों में मनरेगा योजना से गली प्लग, कन्टूर टेऊंच, मेढ़ बंधान, गैबियन स्ट्रक्चर, तालाब, खेत तालाब, कूप आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। इन कार्यो से करीब 12 हजार किसान लाभांवित होंगे। कन्हान नदी की जन संग्रहण क्षमता 2658 हजार घनमीटर प्रस्तावित हैं। विकसित होने वाली सिंचाई क्षमता 7399 हेक्टेयर होगी। ये सभी कार्य रिच टू वैली के सिध्दांत पर चरणों मे किये जाएंगे। इस काम के लिए जिला पंचायत सीइओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने मैदानी क्षेत्र का दौरा कर दिशा-निर्देश भी दिए।
...
तेजी से कम हो रहा कन्हान नदी का प्रभाव
मानसून के बाद कन्हान नदी का प्रवाह तेजी से कम हो रहा हैं जो चिंता का विषय हैं। नदी का अविरल प्रवाह प्रदूषण को कम करता है। साथ ही जैव विविधता को लौटाता हैं। मनरेगा परियोजना अधिकारी के मुताबिक नदी प्रवाह बहाली कार्य से कन्हान नदी की अविरल करना हैं। उन्होंने बताया कि नदी पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत कन्हान नदी के अलावा अन्य नदियों को भी पुनर्जीवन के लिए शामिल किया जाएगा।
Updated on:
23 Nov 2019 11:40 am
Published on:
23 Nov 2019 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
