Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली पर वेतन का संकट…कांग्रेस पार्षदों के साथ धरने पर बैठे निगम अध्यक्ष

प्रदेश सरकार पर लगाया चुुंगी क्षतिपूर्ति कटौती का आरोप, आयुक्त से मिले कांग्रेस पार्षदों का दल

2 min read
Google source verification

छिंदवाड़ा.सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व पर नगर निगम में वेतन संकट बना हुआ है। इससे आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों ने निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो के नेतृत्व में निगम कार्यालय का घेराव किया। साथ ही धरने पर बैठकर कर्मचारियों की मांग बुलंद की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार निगम की चुंगी क्षतिपूर्ति राशि की कटौती कर वित्तीय हालात बिगाडऩे पर तुली हुई है। ऐसे में निगम का संचालन मुश्किल हो गया है।
निगम अध्यक्ष मागो ने कहा कि महापौर विक्रम अहके और कुछ सभापति व पार्षद अपने स्वार्थ के चलते कांग्रेस से भाजपा में जा चुके हैं। फिर भी निगम के वित्तीय हालात को सुधार नहीं पाए हैं। इससे उनकी कार्यशैली दिखाई देती है। उनके वित्तीय इंतजाम फेल हो गए हैं। तीन महीने से चुंगी क्षतिपूर्ति हो रही है। इसके लिए पूरी तरह प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उसने छिंदवाड़ा शहर के विकास की उपेक्षा की है। निगम अध्यक्ष पार्षदों के साथ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते रहे। उसके बाद उनका प्रतिनिधिमण्डल निगम आयुक्त से मिला। आयुक्त ने एक माह का वेतन दीपावली के पूर्व करने का आश्वासन दिया।
……
दीपावली पर वेतन न मिलना सबसे बड़ा तनाव

नगर निगम में स्थायी, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी समेत अन्य श्रेणी के करीब 1700 कर्मचारी है। जिनका वेतन करीब 3.50 करोड़ रुपए प्रतिमाह है। इस भार में राज्य शासन की चुंगी क्षतिपूर्ति का अनुदान 1.50 करोड़ रुपए है। शेष राशि निगम को अपने राजस्व संसाधन से पूरी करनी पड़ती है।पिछले तीन माह से लगातार चुंगी क्षतिपूर्ति राशि की कटौती हो रही है, जिस पर निगम कर्मचारियों का वेतन निर्भर है। कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने से जहां जीवन यापन की समस्या हो रही है। दीपावली पर वेतन न मिलना सबसे बड़ा तनाव है। अभी तक निगम प्रशासन 1.50 करोड़ रुपए का वेतन भुगतान हो चुका है।
……

दीपावली के पूर्व होगा निगम कर्मचारियों को वेतन: महापौर
सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली के कुछ ही दिन शेष है जिस पर नगर पालिक निगम के महापौर विक्रम अहके ने निकाय में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन दीपावली के पूर्व प्रदान करने के आयुक्त को निर्देश दिए है। महापौर विक्रम अहके ने बताया कि दीपावली के पूर्व नगर निगम छिंदवाड़ा में कार्यरत नियमित, विनियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं अनुबंधित कर्मचारियों का वेतन प्रदान कर दिया जाएगा। जिससे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हर्षोल्लास से दीपावली के पर्व को मना सके।
……