1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच चुप बैठी रहीं, पति ने पूरी की ग्रामसभा की कार्यवाही

तामिया ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। तामिया में 20 वार्ड हैं। लेकिन ग्राम सभा में बीस लोग भी मौजूद नहीं थे। इस दौरान सरपंच बिसनिया भारती की जगह उनके पति अनिल भारती बैठे रहे । वह सामने चुपचाप बैठी रही। उनके पति अनिल भारती, सचिव भुवनलाल देशमुख, सहायक सचिव दिनेश साहू ने लोगों को शासकीय योजनाओं से अवगत कराया व कुछ प्रस्ताव भी लिए।

less than 1 minute read
Google source verification
gramsabha.jpg

Sarpanch remained silent, husband completed Gram Sabha proceedings

छिंदवाड़ा/तामिया. तामिया ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। तामिया में 20 वार्ड हैं। लेकिन ग्राम सभा में बीस लोग भी मौजूद नहीं थे। इस दौरान सरपंच बिसनिया भारती की जगह उनके पति अनिल भारती बैठे रहे । वह सामने चुपचाप बैठी रही। उनके पति अनिल भारती, सचिव भुवनलाल देशमुख, सहायक सचिव दिनेश साहू ने लोगों को शासकीय योजनाओं से अवगत कराया व कुछ प्रस्ताव भी लिए। लोगों का आरोप है कि सरपंच पति अनिल भारती का पंचायत कार्यों में दखल रहता है। ग्रामीणों की समस्याएं भी वहीं सुनते है। सभी कामकाज वे ही देखते हैैं। सरपंच की जगह पति के काम करने के सम्बन्ध में पंचायत खण्ड अधिकारी कैलाश गोहिया कहना है कि ग्राम पंचायत और ग्राम सभा का संचालन महिला सरपंच का पति या परिजन करते हैं तो संबंधित महिला सरपंच को विधिवत हटाए जाने की कार्यवाही की जाती है। संबंधित पंचायत की लिखित शिकायत किए जाने पर ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं सचिव भुवनलाल देशमुख का कहना है कि सरपंच के स्थान पर उसका पति बैठ सकता है , ग्राम सभा में तो सरपंच खुद भी मौजूद थी।