15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी मेहनत का फल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

विद्या भूमि का परीक्षा परिणाम घोषित

2 min read
Google source verification
School exam result declared

School exam result declared

छिंदवाड़ा/ शहर के विद्या भूमि पब्लिक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया। कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक का स्कूल का वार्षिक परीक्षा 2019-20 का परिणाम घोषित किया गया। इसके पूर्व शनिवार 14 मार्च को विद्या भूमि क्रिसेंट का परीक्षा फल घोषित हुआ था, इसमें कक्षा नर्सरी में 22, एलकेजी में सात एवं यूकेजी में 15 छात्र-छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में सभी कक्षाओं में प्रथम 10 स्थानों पर कब्जा करने वाले छात्रों ने 94 से 100 प्रतिशत के मध्य अंक अर्जित किए हैं। वहीं 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर ए-1 ग्रेड पाया है।
इस अवसर पर विद्यार्थी एवं अभिभावक उत्साहित नजर आए। परीक्षा परिणाम के साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति व अन्य गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में कक्षा नौंवी से कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। स्कूल संचालक डॉ. शेषराव यादव, प्राचार्य ए श्रीनिवास राव, प्रशासिका डॉ. विजया यादव, उपप्राचार्य जावेद मिर्जा एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को उनकी सफलताओं पर शुभकामनाएं दीं तथा आगामी सत्र में नए उत्साह एवं ऊर्जा के साथ अध्ययन के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को उनके अथक प्रयासों, सहयोग व उच्चतम परीक्षा परिणाम के लिए धन्यवाद दिया।

कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक ये रहे प्रथम
कक्षा --- छात्र का नाम --- प्रतिशत
पहली --- अर्ष जैन, ओजस्व टांडेकर, वेदिका गुरुंग --- 100 %
दूसरी --- वेदिका रघुवंशी --- 100 %
तीसरी --- सिद्धि जैन, अंशुमान गुप्ता --- 99.6 %
चौथी --- ऐश्वर्या सिंह यादव --- 99.8 %
पंचमी --- लवप्रीत कौर नैय्यर --- 100 %
छटवीं --- अंशिका पवार --- 99 %
सातवीं --- अंशिका जैन --- 99.1 %
आठवीं --- लोरी अग्रवाल --- 99.3 %
नौवीं --- पलक राठी --- 98.26 %
ग्यारहवीं --- सौरभ विश्वकर्मा (विज्ञान संकाय) --- 97.6 %
ग्यारहवीं --- रोशनी पवार (वाणिज्य संकाय) --- 93 %