10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने एसडीएम ने मोर्चा संभाला

chhindwara jila asptal

Google source verification

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कलेक्टर शीतला पटले ने एसडीएम अतुल सिंह को शुक्रवार को जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम को जिला अस्पताल का नोडल अधिकारी बनाया है, जिम्मेदारी मिलते ही शनिवार सुबह ओपीडी खुलने के साथ ही एसडीएम अतुल सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जिला अस्तपाल के सभी वार्डों को निरीक्षण किया तथा सिविल सर्जन डॉ एमके सोनिया, आरएमओ डॉ संजय राय की परेड ले ली। व्यवस्थाएं सुधारने बजट के साथ ही अन्य बातों की जानकारी ली तथा उसके बाद तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान अन्य डॉक्टर व जिला अस्पताल का अमला मौजूद था।