17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में जा कर देखे पशु-पक्षी, कैनवास पर उतारे

वन चौकी सारदौनी में स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार स्कूलों के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वन भ्रमण किया। सेवानिवृत्त उप वन मंडल अधिकारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न पेड़ पौधों की जानकारी दी। पक्षी दर्शन कराया । बाद में चित्रकला प्रतियोगिता हुई व छात्र छात्राओं से पर्यावरण संबधी प्रश्न पूछे गए। अंत में चित्रकला के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
student_1.jpg

See animals and birds in the forest, put them on canvas

छिन्दवाड़ा/सौंसर. वन चौकी सारदौनी में स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चार स्कूलों के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वन भ्रमण किया। सेवानिवृत्त उप वन मंडल अधिकारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न पेड़ पौधों की जानकारी दी। पक्षी दर्शन कराया । बाद में चित्रकला प्रतियोगिता हुई व छात्र छात्राओं से पर्यावरण संबधी प्रश्न पूछे गए। अंत में चित्रकला के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधि- छात्र छात्राओं को वन व पर्यावरण संरक्षण की शपथ की। कार्यक्रम में सदाशिव बन अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति सारदौनी, चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश ढोके नागरिक तथा कन्हान परिक्षेत्र का स्टाफ उपस्थित रहा। आभार वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक तिरपुडे ने जताया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिछुआ दौरे में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन इटावा के निर्माण के लिए 522.57 लाख एवं जुन्नारदेव - तामिया रोड के लिए 133 करोड़ की घोषणा के साथ भूमिपूजन भी किया। इसके लिए पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरती ने प्रयास किए थे। इस मार्ग के बनने के बाद जनता को आवागमन में सुविधा हो जाएगी। नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित पंडित रविशंकर शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पाठ्यक्रम फिर से शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 2019 के बाद इसे बंद कर दिया था। नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मांग की थी। उइके ने उप सचिव प्रदेश शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।