2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद स्ट्रीट लाइट शुरु करने की मांग

नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर नौ चौखड़ाढाना में लगा स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहा है। इसकी शिकायत भारत कृषक समाज के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने की है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

BK Pathe

Sep 08, 2016

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर नौ चौखड़ाढाना में लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहा है। इसकी शिकायत भारत कृषक समाज के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने की है। बताया कि चौखड़ा अजनिया मार्ग नदी के पुल से छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग पर विगत दिनों निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाया है, जो जल नहीं रहे हैं।

इस मार्ग से गणेश पर्व पर महिलाओं एवं बच्चों का पैदल आना-जाना लगा रहता है। इसको संज्ञान में लेकर इसे दुरुस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने इसकी शिकायत निगम प्रशासन के साथ ही बिजली कंपनी सारना के कनिष्ठ यंत्री से की है। जल्द ही सुधारने का आश्वासन मिला है।