2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती होश में आकर खोलेगी राज

माचागोरा डेम के पास झाडिय़ों में मिली युवती, चौरई अस्पताल किया रैफर, होश में आने पर होगा खुलासा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

BK Pathe

Sep 16, 2016

छिंदवाड़ा.
चौरई थाना क्षेत्र के माचागोरा डेम के पास झाडिय़ों में एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी थी। आस-पास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। युवती को चौरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। दोपहर तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। युवती के होश में आने के बाद पुलिस पूछताछ में खुलासा होगा कि वह कहां की रहने वाली है और उसके साथ आखिर क्या हुआ।

युवती के बेहोशी की हालत में मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, साथ ही सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि युवती से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर उसके साथ क्या हुआ और वह कहां से और किस तरह डेम के पास पहुंची। उसके साथ कोई वारदात हुई है या फिर हादसे का शिकार हुई। फिलहाल इन सब बातों का खुलासा युवती के होश में आने के बाद ही होगा।