
शिव धनुष भंग, श्रीराम-सीता का विवाह
जुन्नारदेव . जनकपुरी से आये जानकी स्वयंवर के संदेश एवं आमंत्रण मे विस्वामित्र राम और लक्ष्मण सहित जनकपुरी पहुँचते है, उसी समय पुष्प वाटिका मे चंद्रमाओं को भी लजाने वाली जगत जननी माता सीता भगवान श्रीराम के मनभावनी मूरत को देखकर माता गौरी से श्रीराम को पति के रूप मे प्राप्ति की प्रार्थना करती है।
सीता स्वयंवर स्थल पर अनेक देशों के राजाओं ने राजा जनक की प्रतिज्ञानुसार शिव धनुष पर प्रत्यंक्षा चढांना चाहा लेकिन धनुष को उठा भी नही पाये। राक्षसराज रावण और पाताल नरेश बलिपुत्र बाणासुर संवाद जुन्नारदेव रामलीला का प्रसिद्ध प्रसंग है। जिसे देखने दूर दराज के लोग पहुंच रहे हैं।
चुनरी अर्पित करने पूजा पंडाल में पहुंच रहे विधायक- लगातार 6 वर्षों की परम्परा को निभाते हुए 07वें वर्ष भी विधायक सुनील उईके विधानसभा की सुख, शांति और समृद्धि को लेकर विधानसभा के प्रत्येक माता दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंच रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को चुनरी यात्रा जुन्नारदेव विकासखंड अन्तर्गत ग्राम तराक, तेलीबट, छिन्दीकामथ बाजार, बाम्हनवाड़ा, रामनगरी, छिन्दीकामथ बस्ती, खामखेड़ा, तुमड़ा, हरयागढ़, मडक़ाढाना सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर चुनरी भेंट की।
मनकूघाटी, भतोडिय़ा कला, मोहगांव मुकासा, सारई, भतोडिय़ा खुर्द, रेन्दई, पिपरिया गनु, पोहि, आवरिया, उमरघोड़ खुर्द, कटकुई, पनारा, डोडासेमर, गुजरघाट, पर्वतघोघरी, माचीघाट, गोरखपुर, मोहगांव किषन, दुर्गवाड़ा, जम्बाकिराड़ी, खुमकाल, तालखमरा, खदवाड़ी, वरेलीपार, गुंगाढाना एवं नवेगांव पहुंची जहां पर स्थापित माता दुर्गा की समस्त प्रतिमाओं पर विधायक सुनील उईके सहित सहयोगियों द्वारा मातारानी को चुनरी एवं प्रसाद भेंट किया गया। चुनरी यात्रा का रथ रात्रि विश्राम नवेगांव में कर अपने आगे के पड़ाव के लिए बढ़ेंगे। चुनरी यात्रा का विकासखंडवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।
Published on:
03 Oct 2019 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
