29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां गहरी गुफा में है शिव का धाम

पंचधारा से लगभग १ किमी दूरी पर प्राकृतिक विशालकाय गुफा में शिवालय स्थित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 13 Feb 2018, 1:13 AM IST

Shivas dham

विशालकाय गुफा

देवी /रामाकोना. रामाकोना से १७ किमी दूरी पर स्थित लोहांगी मार्ग पर बिछुआ ब्लॉक के राघादेवी में महाशिवरात्रि पर मेला लगता है। प्राकृतिक गुफा में बसे शिवालय अपने आप में अनुपम है। यहां शिवालय पहुंचने से पहले राघादेवी बिसाला के समीप पश्चिम वाहिनी व पवित्र नदी, छोटा भेडाघाट और नदी पर पंचधारा में वर्ष भर बहता पानी है। पंचधारा से लगभग १ किमी दूरी पर प्राकृतिक विशालकाय गुफा में शिवालय स्थित है। यह गुफा एतिहासिक है मान्यता है कि जब भस्मासुर ने शिव से वरदान प्राप्त करने के बाद भगवान शिव के पीछे ही दौड़े थे तब शिवजी इस गुफा में आकर बैठ गए थे। आज भी यहां शिव ***** स्थित है जहां जटाशंकर की आकृति, पंचमुखी नागराज के रूप में दिखाई देती है। समिति के सचिव पीके भक्ते ने बताया कि यात्रा में आने वाले भक्तों के लिए महाप्रसाद, पानी आदि की व्यवस्था की जाती है। महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले के लिए दुकानदारों के लिए भी व्यवस्था जाती है। शिवलिंग के दर्शन करने, गुफा तक जाने चढऩे उतरने के लिए सीढिय़ां बनाई गई है। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है।
पहाडिय़ों के बीच सुरम्य वादियों में बसे राघादेवी में दूरदराज से शिवभक्त आकर शिव गुफा में जाकर भगवान शिव के दर्शन करते है। वहीं रामाकोना से कुछ दुरी पर बसे गायमुख शिवधाम में बडी संख्या मे श्रध्दालु पहुंचते है। मोहगांव अर्धनारीश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर में भी बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंचते है। घोगरा के वॉटर फॉल पर्यटन स्थल पर मेला लगेगा। घोगरा स्थित शिव गुफा में श्रध्दाुलओं द्वारा पुजा अर्चना की जाएगी।

शिवभक्तों के लिए हो रहा भंडारा
जुन्नारदेव. नगर में शिवभक्तों द्वारा मेला यात्रियों के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नगर की पहली पायरी में शिवभक्त द्वारा भगवान शिव एवं गणेश की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर मेला यात्री श्रद्धालु बड़ी संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। वहीं शिव प्रतिमा की स्थापना के बाद से ही प्रात: और सायं के समय भोलेनाथ की आरती करने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।