
छिंदवाड़ा शहर के छोटी बाजार क्षेत्र में सोमवार की सुबह दस बजे तब सनसनी फैल गई, जब अज्ञात नकाबपोश ने लूट के प्रयास के दौरान ज्वेलर्स व्यापारीको गोली मार दी। व्यापारी को तीन गोली मारने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घायल व्यापारी की दिलेरी के चलते युवक को पकड़ लिया गया।

पहुंच गई तीनों थाना की पुलिसघटना की जानकारी लगने पर कोतवाली, कुंडीपुरा तथा देहात थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस आरोपी को उसके गांव भी ले गई।

एसपी भी पहुंचे घटना स्थल पर एसपी विनायक वर्मा, एएसपी संजीव उईके, सीएसपी अमन मिश्रा समेत तीनों थानों के निरीक्षक तथा एफएसएल टीम पहुंच गई थी। पुलिस ने देर शाम को शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला।

पुलिस को बताया- ‘परेशान चल रहा हूं’आरोपी संदीप यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह काफी समय से परेशान चल रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।

घायल होने के बाद भी डटा रहा व्यापारीआरोपी जब बाहर निकलकर भागने लगा तब घायल व्यापारी सोहन ताम्रकार कुर्सी लेकर दुकान के बाहर आ गया तथा समीप के लोग भी एकत्रित हो गए।