20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह के दुष्प्रभाव से कराया अवगत, शासकीय कॉलेज में आयोजन

छिंदवाड़ा। वीर अमर शहीद स्वर्गीय कबीर दास उइके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लघु फिल्म के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। एवं ग्राम झामटा में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर ग्रामवासियों को बाल विवाह रोकथाम के […]

2 min read
Google source verification
chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा। वीर अमर शहीद स्वर्गीय कबीर दास उइके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लघु फिल्म के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। एवं ग्राम झामटा में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर ग्रामवासियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्थानीय समूह के लोगों के साथ में बैठक और परिचर्चा कर बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक

छिंदवाड़ा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। लिखित समस्याओं एवं सुझावों पर कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं विंग कमांडर देवेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम सुधीर जैन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पंजीयन अभियान का द्वितीय चरण 16 से होगा प्रारंभ

छिंदवाड़ा. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष अभियान का द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्रों में 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न श्रमिकों को प्रदान किया जा रहा है। इनमें संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिक, निर्माण कार्यों में लगे मजदूर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला चालक, सफाई कर्मी, आशा कार्यकर्ता, घरेलू कामकाज करने वाले श्रमिक, कृषि मजदूर, ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, बीड़ी मजदूर, हाथकरघा मजदूर, सिर पर बोझा उठाने वाले श्रमिक एवं कचरा उठाने वाले मजदूर योजना में पंजीयन करवा सकते हैं।

अधिकारियों का प्रशिक्षण 23 से 26 फरवरी तक

छिंदवाड़ा. जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में 1 से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाएगा। इस कार्य के संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम 23 एवं 24 फरवरी को जिला स्तरीय जनगणना अधिकारियों, ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारियों का तथा 25 एवं 26 फरवरी 2026 को नगरीय-चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में किया गया है। जिला प्रभारी अधिकारी रामावतार पटेल एवं अनुज सोलंकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिला स्तर पर जिला जनगणना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी होंगे।