दूसरे सम्भागों में बढ़ी तारीख
राज्य शासन ने मंगलवार को गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की बात कही थी। यह तारीख भोपाल, उज्जैन के साथ कुछ अन्य सम्भागों के लिए बढ़ाई गई थी। जबलपुर सम्भाग में पंजीकृत किसानों में से 80 फीसदी से ज्यादा किसानों द्वारा फसल बेचे जाने के कारण यहां उपार्जन की तारीख नहीं बढ़ाई गई। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे थे। उनसे खरीदी का काम बुधवार को चला। समितियों से बुधवार रात तक खरीदे गए गेहूं और किसानों की संख्या की पूरी जानकारी ऑनलाइन चढ़ाने को कहा गया है। गुरुवार को पोर्टल बंद हो जाएगा।