19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Football: आल इंडिया फु टबॉल टूर्नामेंट में ग्वालियर को हराकर तमिलनाडू का विजेता

आल इंडिया ब्लैक डायमंड फु टबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने ग्वालियर को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत ली।

less than 1 minute read
Google source verification
All India Football Tournament

All India Football Tournament

छिंदवाड़ा/ परासिया. आल इंडिया ब्लैक डायमंड फु टबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने ग्वालियर को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत ली। रविवार को पंकज स्टेडियम में तमिलनाडु पुलिस और एलएनआईपी ग्वालियर के मध्य खिताबी मैच खेला गया। मैच के पहले हाफ में तमिलनाडु के विजय कुमार ने 34 वें मिनट मे गोल कर दिया। दोनों टीम लगातार प्रयास करती रही । कई अच्छे मूव बनाए, मगर दोनों टीम के डिफेंडर मुस्तैद नजर आए। अंत तक ग्वालियर टीम गोल नहीं कर सकी। तमिलनाडु ने एक-शून्य से फ ाइनल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर पर्सनल संजय कुमार, विधायक सोहनलाल वाल्मीकि व विधायक सुनील उईके थे। विजेता टीम तमिलनाडु पुलिस को 50 हज़ार रुपए व ट्राफी तथा रनर अप टीम ग्वालियर को 30 हजार रुपए व ट्राफी प्रदान गई । इसी तरह बेस्ट गोल कीपर का खिताब ग्वालियर के आदित्य नाथ, बेस्ट डिफेन्स तमिलनाडु के विजयेश, बेस्ट हाफ ग्वालियर के अतुल कुमार, बेस्ट स्ट्राइकर तमिलनाडु के मुनीश्वरन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तमिलनाडु के याना प्रसाद को दिया गया। मैच रैफरी इमरान खान, मोहम्मद अशरफ, वसीम राजा, राशिद खान रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

अमरवाड़ा . नगर के स्टेडियम में रविवार को लकी इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता नितिन तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, सभापति आरिफ शाह, विनोद साहू, मुकेश सूर्यवंशी, पंकज नेमा एनयूएम खान ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।