छिंदवाड़ा

छात्र-छात्राओं को बताए अपराध से बचने के तरीके

शासकीय एकीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊल्हावाड़ी में किशोर बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्यामल राव ने छात्रों को लैंगिक अपराध, पोक्सो एक्ट की जानकारी दी। अपराध से बचाव के तरीके बताए।

less than 1 minute read
Tell students how to avoid crime

छिंदवाड़ा/बिछुआ. शासकीय एकीकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊल्हावाड़ी में किशोर बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्यामल राव ने छात्रों को लैंगिक अपराध, पोक्सो एक्ट की जानकारी दी। अपराध से बचाव के तरीके बताए। प्रभारी प्राचार्य भूपेश पातुरकर एवं संतोषी शर्मा ने बताया बच्चों को उमंग पाठ्यक्रम के जरिए नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है । इस मौके पर शिक्षक देवेंद्र मालवीय, नारायण गोनेकर, रामराज वर्मा, आफरीन खान मौजूद थे।इधर जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए सोमवार को छिंदवाड़ा गया एक युवक अब तक घर नहीं लौटा। मंगलवार को युवक के पिता ने पुलिस थाना पहुंचकर जानकारी दी।
पोस्को मामले में आरोपी कृष्ण कुमार (२५) पिता लीलाधर भादे जमानत पर रिहा हुआ था। सोमवार को उसकी पेशी थी। लीलाधर ने बताया कि वह रोते हुए घर से निकला था। उसका कहना था कि आज सजा मुकर्रर हो जाएगी। बाद में वकील ने परिजन को सूचना दी कि युवक न्यायालय नहीं पहुंचा। वह घर भी वापस नहीं आया। पुलिस को जानकारी दी गई है। परासिया के राम मंदिर परिसर से बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि डुंगरिया तीतरा निवासी बसंत साहू पिता सालकराम साहू ने मोटर साइकिल लाक कर रखी थी। यहां से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।

Published on:
18 Oct 2023 10:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर