
The countrys famous poet laughed very well
सौंसर. रविवार की शाम बाजार चौक में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में हास्य रस के कविवरों ने श्रोताओं को खूब हसांया। सम्मेलन में कविवर आनंद बक्शी ने प्रास्ताविक कविता सुनातें हुये कवि सम्मेलन का आगाज किया। पद्मश्री डॉ. सुशील जोगी नई दिल्ली ने मंच का संचालन कर कवि सम्मेलन में जान फूंक दी।
कविवरों में डॉ. संपत सरल जयपुर , सुमन दुबे लखनऊ, कुंवर जावेद कोटा , राजाधर्माधिकारी सुप्रसिध्द मराठी हास्य कवि, महेश दुबे मुंबई, अनिल बक्शी राजनांदगांव ने हास्य कविता सुनाते हुए श्रोताओं को लोटपोट किया। देर रात तक कवि सम्मेलन चलते रहा। कविगण ने हास्य रस की कविताओं को सुनातें हुए व्यंग्य के तीर चलाते रहे। कविताओं के रसास्वादन करते करते श्रोताओं ने तालियों से कविवरों की सराहना की। सम्मेलन में पधारें कविवरों का नपा अध्यक्ष लक्ष्मण चाके, अनिल ठाकरे, अतुल जुननकर, भागवत महाजन, विजय चौधरी, विजय चौरे, केशव बोढे, नपा उपाध्यक्ष सुखमन बेंडे, पुनाराम बाविस्टाले, अशोक चौधरी, युवराज जिचकार प्रमुखता से उपस्थित रहे। प्रारंभिक मंच संचालन नपा सांसद प्रतिनिधी अतुल जुननकर ने किया। सम्मेलन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कांग्रेस महिला नेत्री सहित बडी संख्या में जनसमुदाय ने हास्य कवि सम्मेलन का मजा लिया।
ये भी पढ़े...
देशभक्ति औऱ राष्ट्रनिर्माण पर हुई भाषण प्रतियोगिता
छिंदवाड़ा. बांकानागनपुर. सोमवार को कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय चौरई
में नेहरू युवा केंद्र छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक प्रकाश मनुरे के निर्देशन एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक युवराज सोनी के मार्गदर्शन में देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र संदीप कुमार सनोडिया ने कहा किसी भी व्यक्ति के सबसे अच्छे गुणों में से एक देशभक्ति होती है। हम स्वतंत्र देश में रहते है। महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद स्वतंत्रता हासिल हुई है इसलिए उन सभी महान लोगों को याद रखते हैं। भाषण प्रतियोगिता में 6 छात्रों ने भाग लिया जिसमें संदीप कुमार सनोडिया प्रथम, लालजी साहू द्वितीय, आशुतोष विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में यू के शुक्ला, जितेंद्र रघुवंशी, चंदन चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा।
Published on:
21 Nov 2017 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
