8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Festival: त्योहार पर पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाएंगे बदमाश

त्योहार पर बाजार में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जेब काटने वालों को दबोचने और आम लोगों की जेब को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बनाई गई है।

2 min read
Google source verification
sendhwa kanbai festival news

sendhwa kanbai festival news

छिंदवाड़ा. त्योहार पर बाजार में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जेब काटने वालों को दबोचने और आम लोगों की जेब को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बनाई गई है। बाजार में पैदल गश्त की जाएगी जिससे की चोर और मनचलों में डर बना रहे। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने चाक चौबंद इंतजाम करने के लिए सभी थाना और चौकी के प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

रक्षा बंधन पर्व के नजदीक आते ही बाजार में त्योहार की खरीदी करने के लिए भीड़ बढऩे लगी है। जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक लगने वाले साप्ताहिक बाजारों की भी यही स्थिति है। भीड़ का फायदा उठाकर चोर जेब काटते हैं या फिर दुकानों से सामग्री चुराते हैं। ऐसे मामले पर्व पर सामने आते हैं। पुलिस की चिंता भी इसलिए बढ़ जाती है, क्योंकि छिंदवाड़ा जिले की सीमा महाराष्ट्र से सटी हुई है। हर साल त्योहार पर यहां महिला चोरों का गिरोह सक्रिय रहता है। वे अक्सर बाजार के अंदर भीड़ वाली जगह में चोरी की वारदात को अंजाम देती है। जिला मुख्यालय के अलग-अलग क्षेत्रों में वारदात करने के बाद महाराष्ट्र चली जाती हैं और पुलिस उन्हें जिले में तलाशती है। वर्ष 2017 व 2018 में पुलिस ने बाजार में चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह को पकड़ा था। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते ना तो बाजार में भीड़ जुटी ना ही चोर गिरोह सक्रिय हुआ है। इस बार पूरी छूट के साथ उत्साह और उल्लास के साथ त्योहार की तैयारियां चल रही है, जिसके चलते पुलिस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।

बाजार में पैदल होगी गश्त
पुलिस शहर के बाजार में पैदल गश्त करेगी। महिला पुलिसकर्मी भी गश्त का हिस्सा होगी। साथ ही समय-समय पर बाजार में खरीदी करने पहुंचे लोगों को अपने सामान की सुरक्षा करने की चेतावनी भी दी जाती रहेगी। चौक और चौराहों पर चैकिंग पाइंट पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक पुलिस बल तैनात होगा। मुख्य रास्तों से मोबाइल सर्विलांस वाहन गश्त करेगा। सूचना के बाद आस-पास के थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

लाइन का अतिरिक्त बल भी करेगा ड्यूटी
लाइन में पदस्थ अतिरिक्त बल को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। समस्त चौक और चौराहों पर देर रात तक जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस ब्रिथ एनालाइजर का भी इस्तेमाल करेगी। रात्रि गश्त पूर्व की तुलना में अधिक सख्त होगी। शहर में बेवजह घूमने वालों की पुलिस फोटो खींचेगी और उसकी सम्पूर्ण जानकारी भी अपने रजिस्टर में दर्ज करेगी। इससे रात में होने वाली चोरी की वारदात पर विराम लग सकेगा।

दोपहिया से होगी पेट्रोलिंग
दोपहिया वाहन से भी शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी। बाजार के अंदर भी पुलिसकर्मी पैदल गश्त करेंगे। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
-प्रियंका पांडे, सीएसपी, छिंदवाड़ा