
The face of Junnardeo station will be changed at a cost of 24 crores
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव.अमृत भारत योजना के तहत जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन की सूरत बदली जाएगी। 24 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का कायाकल्प होगा। यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। रविवार को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेशन का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। स्थानीय रेलवे प्रशासन एक सप्ताह से इसकी तैयारी में जुटा है। ये काम होंगे : पहले फेज में हो रहे इस शिलान्यास कार्यक्रम में जुन्नारदेव में 24.86 करोड़ की लागत से 460 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा सर्कुलेटिंग एरिया रोड, 400 मीटर एप्रोच रोड, 1.50 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबा ड्रेनेज वर्क, 500 वर्ग मीटर पार्किंग एरिया, 400 मीटर लंबा पाथवे, 5125 वर्ग मीटर में पार्क,बाउंड्रीवॉलए प्रवेश द्वार लिफ्ट और एक्सलेटर, फुट ओवर ब्रिज, इलेक्ट्रिक वर्क सहित डिजिटल सूचना देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे ने कहा है कि कार्यक्रम में शहरवासी भाग लेंगे। मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यालय के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर में शनिवार दोपहर में अचानक विस्फोट के बाद आग लग गई । इससे एकबारगी अफरातफरी मच गई और लोग सहम गए। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में आग की लपटें उठने लगी। विस्फोट के बाद आग लगने से व्यपारियों में भय का माहौल देखने को मिला। विद्युत विभाग ने इसका कारण शार्टसर्किट होना बताया है।
Published on:
06 Aug 2023 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
