
काव्यपाठ से श्रीराम की महिमा का किया बखान
छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में गुरुवार को पेंशनर्स भवन श्री राम महिमा काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शम्भू सिंह मनहर के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का गुणानुवाद कविता के माध्यम से किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्री राम की वंदना और पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू बंटी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के दौर में राम नाम काव्यपाठ प्रतियोगिता से नई पीढ़ी को हमारे आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमेश पोफली और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियवर सिंह ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने की। इस अवसर पर कवि संगम के प्रदेश मंत्री तरुण जैन और जिलाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश तिवारी और विजय आनंद दुबे थे। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ स्थापक और सतीश विश्वकर्मा आनंद ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ईशान दुबे, द्वितीय प्रभदीप गुरुन और तृतीय आयुष शुक्ला रहे। वरियता प्राप्त प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर काव्यपाठ का मौका मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष शशांक दुबे, अंशुल शर्मा, महामंत्री अंकित विश्वकर्मा, रहेश वर्मा एवं मीडिया प्रमुख विश्लेष साहू का विशेष योगदान रहा।
Published on:
20 Aug 2021 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
