9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

वीडियो वायरल…मंच पर आपा खो बैठे, फिर देखिए ये हुआ हंगामा

इटावा के गोंडवाना कार्यक्रम में हंगामा, मंच में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बदसलूकी

Google source verification

छिंदवाड़ा.तामिया विकासखण्ड के ग्राम इटावा में बीती रात्रि 9 बजे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नागवंशी के साथ बदसलूकी की। इसका वीडियो दिन भर सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
इस वीडियो में एक कार्यकर्ता यह कहता दिख रहा है कि सतीश नागवंशी पिछली बार विधानसभा चुनाव में गोंडवाना से उम्मीदवार थे। उन्होंने कांग्रेस से समझौता कर लिया था। तेज आवाज में ये कहते ही मंच में ही बैठे कार्यकर्ता तेजी से उन पर झूम पड़े और मारपीट करते हुए बदसलूकी की। यहां बता दें कि सतीश वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में गोंगपा की तरफ से परासिया विधानसभा से प्रत्याशी थे। उन्होंने आखिरी समय में कांग्रेस को समर्थन दे दिया था । इससे कार्यकर्ता नाराज थे।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद गोंडवाना नेता सतीश नागवंशी ने प्रतिक्रिया में कहा कि ये उनके विरोधियों का षडय़ंत्र था। वे उनकी लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। इस घटना की शिकायत उनके ब्लॉक अध्यक्ष ने तामिया थाने में की है। इस शिकायत में उनके साथ बदसलूकी, सोने की चेन, ब्लूटूथ और नगदी लूटने का आरोप लगााया गया है।