छिंदवाड़ा . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में नगर के स्लम एरिया में आशाओं की नियुक्तियां की जानी हंै, लेकिन नगरनिगम द्वारा जानकारी उपलब्ध न कराए जाने से इसमें देरी हो रही है। दरअसल इस नियुक्ति प्रक्रिया में नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए स्लम एरिया में निवास करने वाली तथा आवश्यक योग्यता रखने वाली महिलाओं को ओवदन करना है, लेकिन सीएमएचओ कार्यालय से बार-बार आवेदन किए जाने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।