
Shubh vivah: शुभ विवाह... गूंजने लगी शहनाई, 9 जुलाई तक बैंड-बाजा, बारात पर हम खर्च करेंगे 70 हजार करोड़
छिंदवाड़ा. इस बार अक्षय तृतीया 3 मई को सरकारी सामूहिक विवाह नहीं होंगे बल्कि आगे की तिथि प्रशासन जल्द तय करेगा। रविवार को जिला मुख्यालय पहुंची सीएम कन्यादान योजना की नई गाइड लाइन से ये संकेत मिले हैं। अब सामूहिक विवाह आयोजन से 15 दिन पहले विवाह पोर्टल खोलना पड़ेगा। इस नियम के हिसाब से देखा जाए तो अक्षय तृतीया के केवल 8 दिन शेष रह गए हैं।
इस गाइड लाइन के अनुसार कन्या विवाह के लिए 55 हजार रुपए का प्रावधान किया गया हैं। इनमें वधु को 11 हजार का एकाउंटपेयी चेक, 38 हजार का सामान और निकाय को 6 हजार रुपए प्रति जोड़ा आयोजन खर्च मिलेगा। इसी तरह श्रम विभाग की मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की श्रमिक की विवाह सहायत को अलग से खत्म कर दिया गया हैं। अब इसके पात्र हितग्राहियों को सीएम कन्या विवाह योजना में सम्मिलित किया गया हैं। तीसरा महत्वपूर्ण प्रावधान यह हैं कि वधु एवं वर को संयुक्त रूप से आवेदन संबंधित निकाय में विवाह तिथि से 15 दिन पूर्व करना होगा। वर एवं वधु की निर्धारित आयु पूर्ण नहीं होने की स्थिति में बाल विवाह एक्ट के प्रावधान लागू होंगे। विधवा, परित्यक्ता, अविवाहिता का विवाह होने पर उन्हें मिलनेवाली पेंशन बंद हो जाएगी।
....
दुल्हन को गैस सिलेण्डर से लेकर कलर टीवी और चांदी के जेवर
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नगरीय निकाय व जनपदों को दुल्हन के उपहार के लिए 15 सुझाव दिए गए हैं। इन पर 38 हजार रुपए खर्च होंगे। ये हैं-1. एलपीजी गैस कनेक्शन एवं चूल्हा ( पीएम उज्जवला अंतर्गत),2.32 इंची कलर टीवी, 3. 5.50 फीट स्टील अलमारी 4.6 फाइबर कुर्सी सेट टेबल के साथ, 5. लोहे का निवार पलंग अथवा लकड़ी पलंग ( 4.6 फीट ) 6. रजाई गद्दे तकिया सहित दो चादर 7. चांदी के पायल, बिछिया, माथा टीका / बेंदा, मंगलसूत्र 140 ग्राम, 8. पैर सिलाई मशीन 10. टेबल फेन ( पंखा )11. दीवार घड़ी 12. डाइनिंग टेबल लकड़ी या फाइबर की 6 कुर्सी सहित 13. स्टील के 51 बर्तन का सेट 14. प्रेशर कुकर 15. वधु के वस्त्र साड़ी, ब्लाउज, अच्छी ब्रांड का क्वालिटी पेटीकोट-(सभी 4 नग), चूडिय़ां, श्रृंगार कपड़ा एवं सामग्री की सामग्री। इसकी दरों और विक्रेताओं का निर्धारण जिला समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर करेंगे।
....
इनका कहना है...
अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह नहीं होंगे बल्कि प्रशासन नई विवाह तिथि तय करेगा। इसके लिए सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में चर्चा होगी।
-एसके गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग।
....
भाजीपानी के 91 जोड़ों को मिल सकता है लाभ
छिंदवाड़ा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भाजीपानी के सामूहिक विवाह सीएम कन्यादान योजना के नियम न आने के चलते निरस्त हो गए थे। इनमें 91 जोड़ों की शादी की पूरी तैयारियां थी। अब मई में जब नगर निगम या जनपद पंचायत के सामूहिक विवाह आयोजन होंगे तो इन जोड़ों को इसका लाभ मिल जाएगा। उन्हें 11 हजार रुपए का चेक और 38 हजार रुपए का उपहार मिलेगा।
Published on:
25 Apr 2022 06:03 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
