जिले के लिए पहले ५६२० शिक्षकों के लिए ४९ केंद्र दिए गए, लेकिन बाद में कहा गया कि एक केंद्र में १०० से अधिक शिक्षकों को नहीं रखा जा सकता है। इसलिए शासन के निर्देश पर नए सेंटर खोलने के लिए बोला गया था, इसके लिए हमने कई सारे सेंटरों की सूची उपलब्ध कराई थी। लेकिन एनआईओएस ने जो केंद्र तय किए वहां १०० से अधिक शिक्षकों को शिफ्ट किया गया, इसलिए यह स्थिति बनना स्वाभाविक है।