तामिया-देलाखारी गेट का शुभारंभ, पहले दिन अधिकारियों ने की 12 किमी की सैर
छिंदवाड़ा.बारह सौ रुपए में छह पर्यटक एक जिप्सी में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बाघ, तेन्दुआ समेत अन्य वन्य प्राणियों का दीदार कर पाएंगे। मप्र के स्थापना दिवस के मौके पर टाइगर रिजर्व के तामिया-देलाखारी गेट को खोल दिया गया। अब तामिया आनेवाले सैलानियों के लिए सैर सपाटे का यह भी विकल्प होगा।
पिछले माह अक्टूबर से ही इस गेट का इंतजार किया जा रहा था। जंगलों में बारिश बाधक बन रही थी। मौसम बदलने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और पश्चिम वनमण्डल के अधिकारियों ने इस योजना को अंतिम रूप दिया। फिलहाल इस गेट की सौगात मिलने से तामिया में पर्यटन के अवसर बढ़ जाएंगे।
...
सुबह-शाम भ्रमण कर सकेंगे लोग
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जानेवाले पर्यटकों का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तथा दूसरे पहर मध्यान्ह 3 बजे से 6 बजे निर्धारित किया गया है। जिप्सी का किराया 1200 रुपए होगा, जिसमें 6 पर्यटकों की पासिंग होगी।
....
्रप्राइवेट जिप्सी ही जा पाएगी पार्क
टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए सरकारी स्तर पर जिप्सी के इंतजाम का कोई प्रावधान नहीं है। इस स्थिति में प्राइवेट ऑपरेटर की जिप्सी उपलब्ध कराएंगे। पहले दिन वन अधिकारी-कर्मचारियों ने मटकुली से जिप्सी बुलाकर पार्क भ्रमण किया।
.....
पहले दिन 12 किमी में दिखे चीतल
पश्चिम वन मण्डल के डीएफओ ईश्वर जरांडे समेत अन्य वन अधिकारियों ने पार्क में पहले दिन भ्रमण किया। इस दौरान आवागमन की सड़क का जायजा लिया। 12 किमी के पार्क भ्रमण में चीतल समेत अन्य वन्य प्राणी देखे। टाइगर दिखाई नहीं दिया।
.....
देलाखारी मेंं होगा पार्क का टिकट घर
टाइगर रिजर्व का प्रवेश द्वार देलाखारी सीताडोंगरी होते हुए डूडी गांव के पास से होगा। इसका टिकट घर देलाखारी में होगा। एक सप्ताह में टिकट घर खोल दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को आसानी होगी। इसी तरह जिप्सी का भी इंतजाम होने की आशा की जा रही है।
....