
पर्यटन...मानसून में हर खासो-आम को बुलाते हैं ये पहाड़ और जलप्रपात
छिंदवाड़ा. मानसून सीजन में पर्यटन प्वाइंट तामिया, पातालकोट, देलाखारी के पहाड़, कल-कल करती नदियां और जलप्रपात में गिरते पानी का प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है। इसे निहारने इस समय पर्यटकों की होड़ लगी है। इस सप्ताहांत में सैलानी अलग-अलग व्यू प्वाइंट पर पहुंचकर आनंद उठा रहे हैं।
रक्षाबंधन से लेकर 15 अगस्त तक जारी छुट्टियों से पर्यटन को प्रोत्साहन मिला है। लोग वीक एंड मनाने पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी तामिया के 26 व्यू प्वाइंट चुन रहे हैं। इनमें पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में तामिया, सनसेट प्वाइंट, छोटा महादेव, वल्चर प्वाइंट, तामिया वैली, पातालकोट व्यू प्वाइंट रातेड़, चिमटीपुर, पातालकोट विलेज ट्राइबल इंटरेक्शन, कारेआम, अम्बा माई है तो वहीं तामिया-पचमढ़ी के मध्य बसे सामान्य गांव देलाखारी भी पर्यटकों के पसंदीदा है। इस क्षेत्र में झिंगरिया वाटरफाल, देनवा नदी बंधान, सतपुड़ा का साल-सरई का जंगल दर्शनीय है,यहां पचमढ़ी में रुकने वाले पर्यटक आने लगे है। झिरपा में सतधारा, गर्म पानी कुंड अनहोनी है। मानसूनी मौसम में इन स्थलों को प्रकृति का हरियाली श्रृंगार देखते ही बनता है। पर्यटक एक बार आ जाए तो उन्हें लौटते नहीं बनता। इस बार अत्यधिक बारिश हुई है। चहुंओर हरियाली दिखाई दे रही हैं। खास पर्यटकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
....
तामिया में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम
तामिया में पर्यटकों के ठहरने की दृष्टि से सरकारी रेस्ट हाउस, मोटल एमपी टूरिज्म समेत 8 होटलों के 81 कक्षों में एक साथ 162 पर्यटकों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था है,जहां पर्यटकों को देखा जा रहा है।। इनमें नागपुर, भोपाल के ज्यादा होते हैं। इसके साथ ही जिला स्तर के लोग भी पर्यटन सैर करने पहुंच रहे हैं।
....
मक्का, महुआ के व्यंजन भी लोकप्रिय
तामिया और पातालकोट आने वाले पर्यटकों की चाह स्थानीय व्यंजनों पर रहती है। वे भ्रमण के दौरान मक्का,महुआ, कोदो-कुटकी के आदिवासी व्यंजनों का स्वाद भी ले रहे हैं। इसकी महक मप्र, महाराष्ट्र, दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों के पर्यटकों तक पहुंच रही है।
.....
ये हैं तामिया क्षेत्र के चिन्हित पर्यटन स्थल
1.राजाखोह पातालकोट 2.कारेआम पातालकोट 3.रातेड़ 4.चिमटीपुर पातालकोट 5.देवखोह 6.अंखावाड़ी 7.बहेड़ा वन 8.तामिया से एक किमी दूर चीड़ वन 9. छोटा महादेव हर्बेरियम लाइकेन जोन बटर फ्लाई पार्क 10. वल्चर प्वाइंट छोटा महादेव 11.मंधान डेम 12. अनहोनी 13. सतधारा 14. झिंगरिया फाल 15. घटलिंगा, गुढ़ी छत्री वल्चर प्वाइंट 16.लोटादेव 17. पलारी गैलडुब्बा 18.तुलतुला पहाड़ व्यू प्वाइंट एवं नैना देवी मंदिर 19. ग्वालगढ़ पहाड़ी, जलाशय 20.ग्वालगढ़ पहाड़ी शैलचित्र 21.डूंडीशिखर 22. गोरखघाट 23. भूराभगत मंदिर और चौरागढ़ पहाड़ी व्यू प्वाइंट 24. आलमोद घोघरा फाल 25.कुकर पानी 26. गिरजाबाई मंदिर मुत्तौर।
...
इनका कहना है...
तामिया के छोटा महादेव और झिंगरिया वाटर फाल में सीढ़ी, चबूतरा, गेट लगाए गए हैं। दूसरे पर्यटन स्थलों में भी सुविधाएं बढ़ाने का प्लान किया गया है। मानसून सीजन में पर्यटक आ रहे हैं।
-ईश्वर जरांडे, डीएफओ पश्चिम वन मण्डल।
Published on:
14 Aug 2022 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
