18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वट सावित्री पूजा : मांगी पति की दीर्घायु

बरगद के वृक्ष के चारों ओर सूत के धागे के साथ परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

2 min read
Google source verification
dfd

वट सावित्री पूजा : मांगी पति की दीर्घायु

छिंदवाड़ा. परासिया. पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री पूजा की। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महिलाएं सुबह से ही बरगद के पेड़ के पास पूजा करने पहुंचीं। परासिया नगर के साईं मंदिर, पुलिस थाना परिसर, टॉकीज मोहल्ला, भाजीपानी, शिव मंदिर भमोडी आदि इलाकों में मौजूद कई वट वृक्षों के पास इस दौरान महिलाओं की भीड़ रही। बरगद के वृक्ष के चारों ओर सूत के धागे के साथ परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना की। गर्मी के असर से दूर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के लिए उत्साहित नजर आई।

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 10-11 रेल्वे कालोनी में लगे वर्षो पुराने वट वृक्ष के नीचे महिलाएं एकजुट हुई और अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजन अर्चन किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 की पूजा मालवीय, यमुना कहार, नेहा रघुवंषी, लक्ष्मी, रानो, अन्नों, रश्मि, सीमा, पायल सहित अन्य महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु मांगी । वट वृक्ष के नीचे एकजुट होकर सुहागिनों के द्वारा वट सावित्री का व्रत रखकर पूरे विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की जाती है। बताया कि इस दिन सोमवती अमावस्या होने के कारण सर्वार्थ सिद्ध योग, अमृत सिद्ध योग के साथ- साथ त्रिग्रही योग का संयोग बना है। इसके अलावा माना जाता है कि इस दिन ही शनिदेव का जन्म हुआ था। इसलिए इस मुहूर्त के संयोग लगने के कारण भी इस दिन वट सावित्री की पूजा करने वाली सुहागिन महिलाओं को सौभाग्यवती बने रहने का फल मिलेगा। वट सावित्री के दिन मुहूर्तों के संयोग से वट सावित्री पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं के द्वारा पीपल वृक्ष का भी पूजन एवं परिक्रमा की ।

खैरवानी/हनोतिया ग्रामीण अंचल में भी महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए वटसावित्री वृत रख वट वृक्ष की पूजा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत खैरवानी में रीनू साहू, काशीबाई, दुर्गाबाई, शिवपली, सरिता, दुलारी, माया सहित अन्य महिलाओं द्वारा विधि विधान से वृत रखकर वटवृक्ष की पूजा की। इस दौरान वट वृक्ष की पूजा कर शृंगार अर्पित किया और पति की रक्षा का प्रण लिया।