
weather forecast: कोरोना के बाद अब गर्मी का कहर, 40 डिग्री पहुंचा पारा तल्ख होने लगीं सूरज की किरणें
छिंदवाड़ा/ दिन में होने वाली सूरज की तेज तपिश का असर अब रात के समय भी महसूस किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में रोज एक डिग्री का उछाल देखा जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह बादलों और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान एक डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन में बादल होने के बावजूद असहनीय धूप हो रही
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में हल्के बादल छाए रहने की सम्भावना तो जताई है, लेकिन तापमान में भी बढ़ोतरी होना ही बताया है। दिन में बादल होने के बावजूद धूप असहनीय हो रही है। यही कारण है कि दिन की उमस रातों में ठंडक भी नहीं पहुंचा रही।
मौसम विभाग में आने वाले तीन-चार दिनों में तेज हवा चलने की आशंका भी जताई है। शनिवार की रात को भी वातावरण में गर्माहट छाई रही। इसीलिए रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
किसानों को सलाह- जल्द काटे फसल
मौसम अनुकूल रहने पर फसलों की कटाई और अन्य कृषि कार्यों को जल्द करते हुए सावधानी बरतने को भी कहा गया है। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद के नोडल अधिकारी डॉ. विजय पराडकर ने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए पकी हुई फसलों की कटाई कर उन्हें खलिहान में धूप दिखाकर सुरक्षित भंडारण कर लेना चाहिए।
उन्होनें अनाज के साथ उद्यानिकी फसलों जैसे भिंडी, बैगन आदि फसल में भी कीटों पर ध्यान देने और उनका उपचार करने को कहा है। आम की फसल में फल और फूल झडऩे से रोकने के लिए पमप से प्लानोफिक्स दवा का छिडक़ाव करने के लिए कहा जा रहा है। इसी तरह नींबू, संतरा और मौसंबी में गमोसीस और एंथ्रोकनोज रोग के नियंत्रण के लिए ब्लाईटाक्स दवा का छिडक़ाव करने की सलाह दी गई है।
Published on:
20 Apr 2020 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
