
छिंदवाड़ा/ (सौंसर) बुधवार को बिजली की तेज गडगड़़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश का नजारा बुधवार को करीब साढ़े पांच बजे से सवा छह बजे तक देखने को मिला। इन गर्मी के दिनों में बारिश ने थोड़ी ठंडक घोल दी तो वहीं किसानों की खेतों में लगी फसलों के लिए अब बारिश ने राहत दिलाई।
इसी बीच तहसील के सामने बने ओवरब्रिज पर मूसलाधार बारिश के कारण अधिक पानी जमा होने से आवागमन करने वाले वाहनों के चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बोरगांव. औद्योगिक क्षेत्र नगर बोरगांव में बुधवार शाम को तेज हवा एवं बादल के गर्जना के साथ बारिश हुई। वहीं हवा तूफान बे-मौसम की बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से ग्रामीण भी परेशान नजर आए। हवा और बारिश के चलते बिजली भी आंख मिचौली करते नजर आए।
दिलावर मोहगांव/गुमगांव. ग्राम दिलावर मोहगांव एवं आसपास के क्षेत्र में बुधवार को बेमौसम बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया। किसानों ने अपने मक्का फसल की गाहनी रोक दी थी क्योंकि मक्के का दाम बहुत कम है इसलिए कुछ किसानों ने अपनी मक्का की फसल को रोक कर रखा हुआ था वह यह बारिश से खराब होने की कगार पर है। किंतु किसानों ने अपने गेहूं की फसल की गहानी कर चुके हैं कुछ किसान अपने खेतों की तैयारी खरीफ की फसल बोने के लिए तैयार कर रहे हैं।
सुरलाखापा. ग्राम में तेज हवा के बार हल्की बारिश हुई। सहकारी सहकारी समिति द्वारा गेहूं की खरीदी की जा रही है जिसमें बहुत सावधानी बरती जा रही है क्योंकि तेज बारिश होने के कारण उसे सुरक्षित व्यवस्था में रखा जा सके। और गेहूं खराब होने से बचाया जा सके।
Published on:
14 May 2020, 5:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.