5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Record: आधे से ज्यादा किसानों ने बेच दी गेहूं की फसल

Wheat Bought: सवा लाख क्विंटल गेहूं खरीदा सरकार ने

1 minute read
Google source verification
wheat_patrika.jpg

wheat

छिंदवाड़ा/ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी इस बार रेकॉर्ड बनाते दिख रही है। पंजीयन कराने वाले आधे से ज्यादा किसानों ने अपनी फसल सरकार को बेच दी है। सरकार के पास अब तक सवा लाख क्विंटल गेहूं जिले में आ गया है। पंजीयन कराने वाले 38 हजार में से 20 हजार किसान अपना अनाज लेकर उपार्जन केंद्रों में पहुंच चुके हैं। गेहूं की मात्रा देखें तो पिछले साल की तुलना में इस बार पांच गुना ज्यादा गेहूं आज की तारीख तक किसानों ने बेचा है।
पिछले साल सिर्फ 25 हजार क्विंटल गेहूं केंद्रों में आया था। कुछ केंद्र तो ऐसे थे जहां खरीदी के पूरे सीजन में एक किसान नहीं पहुंचे थे। कई केंद्र ऐसे रह गए थे जहां किसानों की संख्या दहाई तक भी नहीं पहुंच पाई थी। सिर्फ एक हजार किसान पिछले साल मई के पहले पखवाड़े तक केंद्रों में आए थे जबकि इस बार 20 हजार 480 से ज्यादा किसान अपनी अपज सरकारी दरों पर बेच चुके हैं। इस बार समिति प्रबंधकों का भी कहना है कि 95 प्रतिशत तक किसान और लक्ष्य की खरीदी इस बार हो रही है।

गोदाम भरे, दूसरी जगह हो रही खरीदी
इ स बार सभी 105 केंद्रों में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगहों पर तो पिछले तीन चार साल की खरीदी को देखते हुए छोटे गोदाम आवंटित किए गए थे। इस बार वे गोदाम अभी से फुल हो गए। गोदाम स्तर पर हो रही खरीदी के बाद इन्हें दूसरा गोदाम आवंटित कर वहां खरीदी शुरू करानी पड़ी। कुछ जगह खरीदी स्कूल परिसरों में की जा रही है। ज्यादातर जगहों पर जहां समिति स्तर पर खरीदी हो रही है वहां आवक ज्यादा होने से अनाज खुले परिसर में ही रखना पड़ रहा है। ध्यान रहे इस बार 31 मई तक खरीदी होनी है।