छिंदवाड़ा. जिले के शिक्षकों अंग्रेजी विषय पढ़ाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए शनिवार को उत्कृष्ट स्कूल छिंदवाड़ा में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक राजेश तिवारी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में तीन घंटे से अधिक समय तक भाषा, शिक्षण, व्याकरण शिक्षण, परीक्षा मूल्यांकन सहित अन्य विविध प्रश्नों के उत्तर, समय प्रबंधन के अतिरिक्त शिक्षकों द्वारा अंग्रेजी ग्रामर के शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों पर प्रश्न किए। जिसका उपसंचालक तिवारी ने उदाहरण सहित जवाब दिया।