22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपत्र में कब प्रकाशित होगा मास्टर प्लान

पांढुर्ना शहर का मामला: पूर्व राज्य सरकार की रीति-नीति के कारण वर्षों से है अटका, अब सीएम कमलनाथ से आस

2 min read
Google source verification
राजपत्र में कब प्रकाशित होगा मास्टर प्लान

राजपत्र में कब प्रकाशित होगा मास्टर प्लान

पांढुर्ना. शहर का मास्टर प्लान बीते कई वर्षों से प्रकाशन की राह देख रहा है। भोपाल मे नगरीय प्रशासन मंत्रालय की संपूर्ण प्रक्रिया होने के बाद भी इस मास्टर प्लान का आज तक राजपत्र में प्रकाशन नहीं हो पाया है। शहरवासियों का मानना है कि भाजपा के शासन में तो इसकी सुध नहीं ली गई थी परंतु अब भोपाल में सरकार कमलनाथ की है जिससे इसके शीघ्र प्रकाशन की आस की जा रही है। मास्टर प्लान के प्रकाशन नहीं होने की वजह से शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। शहर का विकास बाधित हो गया है। कई क्षेत्रों में नवीन सुविधाएं पनप नहीं पा रही है।
सीएम कमलनाथ को छिंदवाड़ा शहर को मॉडल सिटी बना रहे है जिससे उनकी दूरदर्शिता झलक रही है। इसी को ध्यान में रखकर शहरवासी पांढुर्ना के मास्टर प्लान के शीघ्र प्रकाशन किए जाने की मांग मुख्यमंत्री कमलनाथ से कर रहे है। यदि शीघ्र प्रकाशन हो जाता है तो वर्ष 2020 का यह सीएम की ओर से पांढुर्ना को बड़ा तोहफा साबित होगा।
भोपाल में कमलनाथ सरकार के बनने के बाद मास्टर प्लान प्रकाशन को लेकर शहरवासियों की आस बन गई है। पिछली भाजपा सरकार ने इस काम के लिए कई साल लगा दिए और इस बारे में कोई सुध नहीं ली। वर्तमान में पांढुर्ना के मास्टर प्लान को लेकर भोपाल में दावे आपत्तियों का निराकरण एवं निर्धारित प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। केवल राजपत्र में इसके प्रकाशन की राह है। पांढुर्ना के विकास के लिए सीएम कमलनाथ हमेशा ही तत्पर रहते है इस मामले में भी उनसे सक्रिय रूप से प्रकाशन कराने की उम्मीद बंधी हुई है।
शहर में आवासीय क्षेत्र की भूमि न के बराबर रह गई है। जिससे विधिवत नई कॉलोनी विकसित नहीं हो पा रही है। जिसका फायदाअवैध रूप से कृशि के भू-खंड विक्रय कर भू-स्वामी लाभ तो कमा रहे है इससे प्रशासन को भी राजस्व की नुकसान हो रहा है। यदि शासन मास्टर प्लान का शीघ्र प्रकाशन करता है तो शहर में वैध कॉलानियां विकसित होगी।