
तेज हवा, आंधी तूफान से घरों के छप्पर उड़े
अमरवाड़ा. आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार की शाम तेज हवा तूफान के साथ बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
नगर का साप्ताहिक बाजार होने के कारण बाजार क्षेत्र के सभी पाल पर्दे उड़ गए वहीं शहर में लगे फ्लेक्स भी निकल गए। तेज हवा आंधी तूफान के साथ बिजली के तारों में भी टकराव हुआ जिसके कारण रविवार की रात में लाइट बंद रही। तेज हवा चलने के कारण महुआ अचार आम की फसल झड़ गई ग्रामीण अंचलों में भी तेज हवा का प्रकोप बना रहा । ग्राम बिल्हेरा में तेज हवा आंधी तूफान के कारण गांव के तीन चार मकानों की छत उड़ गई जिसके कारण रात भर ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी ग्राम विलेहरा के रघुवीर पिता आनंद सिंह चंदेल के घर की सीमेंट शीट टूट गई और दीवारों में भी दरार आ गई। संतोष यादव के घर की पूरी टीन और सीमेंट शीट उड़ गई जिसके कारण घर गृहस्थी का सामान बिखर गया। नितेश कहार के घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई । वहीं समीप गुड्डू कहार के कोठे में मवेशी बंधे हुए थे। तेज हवा के कारण कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया और टीन छप्पर मवेशी के ऊपर गिरने से मवेशी भी घायल हो गए। झमुआ कहार के कोठे की भी टीन उडऩे और छप्पर क्षतिग्रस्त होने से भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में आवेदन दिया और मुआवजे की मांग की है।
इधर, सुबह से चुभने लगी धूप
बोरगांव . अप्रैल के पहले पखवाड़े में सूर्य के तेवर तीखे और तल्ख नजर आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से ही तेज गर्मी का आभास होने लगा है और पारा भी चढ़ रहा है। सुबह 10 बजे के बाद से ही लोगों को धूप चुभ रही है। दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण लोग हलाकान नजर आ रहे हैं। दोपहर में लोग घर से बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं। निकलते समय गमछा, चश्मा और टोपी का सहारा ले रहे है तेज धूप में अधिक देर तक बाहर रहने और सावधानी नहीं बरतने पर त्वचा रोग, वायरल बुखार व डिहाइड्रेशन जैसी समस्या होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं गर्मी व इससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिये डॉ. श्याम छीरसागर ने सलाह दी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खाली पेट घर से बाहर न निकलें। दही व तरबूज का सेवन करें। सलाद में प्याज और गाजर का सेवन करें। धूप से बचने के लिये चश्मा, टोपी का उपयोग अवश्य करें और यथा संभव पानी पीकर ही घर से निकलें।
Published on:
09 Apr 2019 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
