4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, 40 गुमठियों और दुकानों पर चली जेसीबी

पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त दल ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification

छिंदवाड़ा के बादलभोई राज्य स्तरीय संग्रहालय के लोकार्पण की तैयारियों के बीच प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त दल ने बुधवार को गुमठियों और दुकानों के अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही व्यवसायियों ने अधिकारियों की समझाइश पर खुद भी कब्जा हटा लिए।

आदिवासी संग्रहालय एवं एमपीईबी कार्यालय के पास बने फुटपाथ पर गुमठियां और ठेलों के संचालक ठेले पर अथवा नीचे बैठकर व्यापार कर रहे थे। कुछ समय से व्यापारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर टीन शेड का निर्माण कर लिया। इस निर्माण पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण दल ने चालीस दुकानों के टीन शेड को हटाकर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया। कार्रवाई में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।

कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधीर जैन, सीएसपी अजय राणा, तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे सहित निगम, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के आदेश पर यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।