तभी बीती रात लगभग 11:30 बजे तंबू के अंदर अपनी मां के साथ सो रहे 8 वर्षीय बालक आकाश पुत्र संजय को सर्प ने काट लिया। आकाश द्वारा कोई कीड़ा काटने की बात मां से बताई गई। तभी परिजनों द्वारा आनन-फानन में आकाश की हालत बिगड़ते देख मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बालक को गंभीर स्थिति में चित्रकूट के सोनेपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।