अधिवक्ता संघ ने अपनी मांगों में कहा है कि आदर्श इंटर कॉलेज में अध्यनरत छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित को बीस लाख की आर्थिक मदद दी जाए,साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। थाने में बुलाकर पीड़ित को धमकाने वाले सफेदपोश नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए वह थाने की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तत्काल सुरक्षित कराई जाए। सही तहरीर ना लिखने वाले एवं पुलिस को दबाव बनाने वाले थानाध्यक्ष मानिकपुर को तत्काल बर्खास्त किया जाए व पीड़ित की प्रथम तहरीर को विवेचना में शामिल किया जाए। प्रधानाचार्य राकेश सिंह चंदेल को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए।उन्होंने अपनी छठवीं मांग में लिखा है कि उक्त प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए।