29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल सील प्रशासन हलकान

जिला अस्पाल में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे अस्पाल को सील कर दिया गया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 13 May 2020, 1:40 PM IST

स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल सील प्रशासन हलकान

स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल सील प्रशासन हलकान

चित्रकूट: जिला अस्पाल में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया है. संक्रमित दोनों मरीजों के आवासीय मोहल्ले के साथ नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों को हॉट स्पॉट बनाते हुए सील किया गया है. दोनों मरीजों को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उधर लॉकडाउन के पालन व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों के आवागमन को लेकर प्रशासन भी हलकान नजर आ रहा है. जनपद के कई ग्रामीण इलाकों में प्रवासी मजदूरों का आना जारी है लेकिन स्थानीय स्तर पर गठित की गई निगरानी समितियों द्वारा इन पर नजर रखने में उदासीनता बरतने की खबरें आ रही हैं.


जनपद भी अब कोरोना की चपेट के शुरुआती चरण में जकड़ चुका है. अब तक कुल 8 पॉजिटिव केस आ चुके हैं कोरोना संक्रमण के. सभी का इलाज बांदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. सोमवार देर रात जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद(दोनों उन्ही आठ मरीजों में है) पूरे अस्पताल को सील करते हुए सेनेटाइज किया जा रहा है. अस्पताल में भर्ती मरीजों को आस पास के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है. संक्रमित पाए गए दोनों स्वास्थ्य कर्मी जिला मुख्यालय में ही किराए का कमरा लेकर रहते हैं. इनके आवासीय मोहल्ले के साथ प्रशासन ने नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील किया है. डीएम ने इन मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यालय में पाए गए दोनों कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य कर्मियों की चेन खोजने में प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं. चूंकि मामला मुख्यालय से सम्बंधित है इसलिए प्रशासन के माथे पर इस बात को लेकर भी बल पड़ गए हैं कि उक्त दोनों कर्मियों के सम्पर्क में कितने लोग आए. उधर ग्रामीण इलाकों में प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है. इसके इतर स्थानीय स्तर पर बनाई गई निगरानी समितियों द्वारा उदासीनता की खबरें भी आ रही हैं. स्थानीय जागरूक लोग सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रशासन को सूचना भी दे रहे हैं.

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग