चित्रकूट: तपोभूमि में भी कोरोना की इंट्री हो गई है. तीन प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए हैं. तीनों मरीजों को इलाज हेतु बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इसके अलावा तीनों के गांवों को भी सील कर दिया गया है. जनपद में तीन पॉजिटव केस मिलने के बाद थोड़ी खलबली भी मच गई है. चूंकि जिले का 80 प्रतिशत से अधिक इलाका ग्रामीण परिवेश में आता है और वर्तमान समय में प्रवासी मजदूरों का लौटना जारी है इसलिए प्रशासन के लिए कई चुनौतियां उत्पन्न हो गई हैं. फिलहाल डीएम व एसपी ने मातहतों को ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं.