29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस्यु ददुआ के पुत्र पूर्व विधायक का हांथी हुआ बेकाबू इलाके में हड़कम्प काबू करने में जुटा वन विभाग

दहशत के चलते ग्रामीण घरों में दुबक गए.  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 9 May 2020, 2:02 PM IST

दस्यु ददुआ के पुत्र पूर्व विधायक का हांथी हुआ बेकाबू इलाके में हड़कम्प काबू करने में जुटा वन विभाग

दस्यु ददुआ के पुत्र पूर्व विधायक का हांथी हुआ बेकाबू इलाके में हड़कम्प काबू करने में जुटा वन विभाग

चित्रकूट: दस्यु ददुआ के पुत्र समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल का पालतू हांथी एक बार फिर बेकाबू हो गय जिसकी वजह से आस पास के इलाकों में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हांथी की लोकेशन वाल्मीकि नदी की तरफ मिली है वन विभाग को जिस पर उसे काबू करने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन इससे पहले उसने बेकाबू होने के दौरान यात्री शेड व पेड़ आदि को नुकसान पहुंचाते हुए घण्टों उत्पात मचाया. गजानन के इस बिगड़े रूप से इलाके में हड़कम्प मच गया. दहशत के चलते ग्रामीण घरों में दुबक गए. सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम व महावत हांथी को काबू करने की जद्दोजहद कर रहे हैं. करीब 6 माह पहले भी पूर्व विधायक का ये हांथी जिसका नाम जय सिंह है बेकाबू हो गया था. कड़ी मशक्कत के बाद उस समय भी उसे काबू किया जा सका था.

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दस्यु ददुआ पुत्र वीर सिंह पटेल का हांथी जय सिंह एक बार फिर बेकाबू होने की वजह से चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे महावत हांथी को लेकर जनपद के भौंरी गांव गया था जो वीर सिंह पटेल के गांव देवकली से कुछ ही दूर स्थित है. ग्रामीण हांथी को चारा आदि खिला रहे थे कि इसी दौरान गजानन को क्रोध आ गया और उसने महावत को जमीन पर फेंक दिया. महावत पास खड़े एक बालक के ऊपर गिरा जिससे दोनों चोटिल हो गए. इसके बाद हांथी जय सिंह ने उत्पात मचाते हुए इलाके के कुछ यात्री शेड व पेड़ आदि को नुकसान पहुंचाते हुए गांव की तरफ भागा. हांथी के उग्र रूप को देख ग्रामीणों की घिग्घी बंध गई. लोग घरों में दुबक गए.

हांथी के बेकाबू होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेस करने का प्रयास किया. हांथी के इलाके में स्थित वाल्मीकि नदी की ओर जाने की लोकेशन मिली है. प्रभागीय वनाधिकारी के मुताबिक हांथी सम्भवतः महावत से गुस्सा होकर बेकाबू हुआ है. उसे शांत कर काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि हांथी नाराज हो गया है. उसे जल्द काबू में कर लिया जाएगा. अभी तक उसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है.

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग