
मृत युवती की फाइल फोटो
अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर
बता दें कि 18 वर्षीय ममता निवासी कोरारी अपने घर पर अकेली थी,घर के सभी लोग खेत खलिहान चले गए थे। तभी उसने अकेले घर में अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जिसकी सूचना पड़ोसियों को हुईतो उन्होंने उसके परिजनों को फोन करके सूचना दी।
परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती
परिजन घर आकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन ममता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जिला हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसके भाई ने बताया कि ममता कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। घर में रहते थे।
इस संबंध में भरतकूप थाना प्रभारी सूबेदार बिंद का कहना है। कि वह अपने निजी कारणों के चलते जहर खाकर जान दी है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मैं स्वयं घर पहुंचा हूं,जांच पड़ताल चल रही है। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और खुलासा हो जाएगा।
Published on:
23 Mar 2023 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
