चित्रकूट: ददुआ ठोकिया रागिया बलखड़िया बबुली कोल जैसे कुख्यात डकैतों के ख़ात्मे के बाद पाठा के बीहड़ों में दहशत की परछाई गायब हो गई थी. लेकिन एक बार फिर इन्ही बीहड़ों में बारूद की गंध फैल गई है. गोलियों की तड़तड़ाहट से बीहड़ का इलाका एक बार फिर थर्रा उठा है. सूत्रों के मुताबिक ये नवोदित गैंग की दस्तक है. पुलिस अब इस गैंग की पूरी कुंडली खंगालने में लग गई है जिसके तहत अहम जानकारी मिली है खाकी को. गैंग की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.