6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी गई मायके, वहां किसी दूसरे शख्स से बढ़ने लगी उसकी नजदीकियां, जब पति को पता चला तो…

पत्नी के इस प्लान से हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर किया जानलेवा हमला...

2 min read
Google source verification
Husband murder wife in Chitrakoot UP crime news

पत्नी गई मायके, वहां किसी दूसरे शख्स से बढ़ने लगी उसकी नजदीकियां, जब पति को पता चला तो...

चित्रकूट. मायके रह रही पत्नी को बुलाने पहुंचे पति ने विवाद बढ़ने पर पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इलाकाई चर्चा और परिजनों की दबी जुबां के मुताबिक पति को पत्नी के एक ऐसे प्लान की भनक लग गई थी जिससे वह आग बबूला हो गया और फिर अपनी शैतानी फितरत को जगाते हुए उसने पत्नी को इस दुनिया से रुखसत करने का प्लान बनाया। काफी हद तक वो इस साजिश में कामयाब भी हुआ लेकिन यमराज के यहां जीवन का बही खाता पूरा नहीं हुआ था सो बुरी तरह से घायल पत्नी फिलहाल बच गई और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस हमलावर पति की सुरागरसी में लगी है।

पत्नी की किसी और से बढ़ रही थी नजदीकियां

पत्नी के मायके जाने और फिर किसी और के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने की भनक पर क्रोध में आए हैवान पति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पत्नी के घर (मायके) पहुंचकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव में पत्नी के दोनों हांथों में काफी गम्भीर चोटें आई हैं। हमले में बुरी तरह घायल पत्नी जब बेहोश हो गई तो हमलावर पति पड़ोसियों के एकत्र होने के डर से मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता ने जब बेटी को लहूलुहान हालत मं देखा तो यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे इलाहाबाद के लिए रिफर कर दिया गया।

होली में आई थी मायके

घटना जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर चौकी क्षेत्र के रजौला गांव की है। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव की मंटू देवी (35) की शादी 6 वर्ष पहले पास के ही शिरामपुर क्षेत्र में रामभरोसे नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। दंपत्ति की दो संताने हैं। इधर कुछ महीनों से दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होने लगा। इसी साल होली में पत्नी मंटू अपनी पुत्री को लेकर अपने मायके रजौला आ गई जबकि पुत्र को ससुराल में छोड़ दिया।

घर पर पति ने किया हमला

इधर पत्नी के मायके जाने और उल्टी सीधी उड़ती चर्चाओं से पति अंदर ही अंदर क्रोध में जल रहा था। अचानक उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अपने दो अन्य साथियों के साथ सुबह पति रामभरोसे पत्नी के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पति का शैतानी चेहरा देख बौखलाई पत्नी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया और परिणामतः वो बुरी तरह घायल हो गई। उसके दोनों हांथ बुरी तरह जख़्मी हो गए हैं तथा सिर पर भी गम्भीर चोट आई है। घटना को अंजाम देने के बाद पति और उसके साथी भाग निकले।

हमलावरों की तलाश जारी

घटना को लेकर सीतापुर चौकी पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद की वजह से पत्नी मायके आकर रह रही थी और पति को कहीं से यह भनक लग गई थी कि पत्नी किसी और के साथ रहना चाहती है। पति यह बात बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने हमला कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।