21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्री कृपया ध्यान दें, लखनऊ से होकर नहीं जाएंगी से 36 ट्रेनें, रूट में हुआ बड़ा परिवर्तन

रेलवे ने 36 ट्रेनों के मार्ग बदल दिये हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
lucknow

यात्री कृपया ध्यान दें, लखनऊ से होकर नहीं जाएंगी से 36 ट्रेनें, रूट में हुआ बड़ा परिवर्तन

लखनऊ. रेलवे ने 36 ट्रेनों के मार्ग बदल दिये हैं। इन ट्रेनों का मार्ग 13 नवंबर से बदल दिये जाएगा। यह ट्रेनें अब लखनऊ (उत्तर रेलवे) और लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) होकर नहीं चलेंगी।

निर्धारित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-लखनऊ जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे- मानकनगर-कानपुर सेंट्रल अथवा लखनऊ उत्तर रेलवे-मानकनगर की जगह परिवर्तित नए मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-बादशाहनगर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए बादशाहनगर और ऐशबाग में इन ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया गया है। इसके अलावा लखनऊ उत्तर रेलवे से चलने वाली मेमू ट्रेनें लखनऊ जंक्शन से चलाई जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे की इन ट्रेनों के बदले गये मार्ग

- 12541/12542 गोरखपुर-एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 15045/15046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 12511/12512 गोरखपुर-त्रिवेंद्रम-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 12589/12590 गोरखपुर-सिकन्दराबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 12591/12592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 12521/12522 बरौनी-एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस।

- 15015/15016 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस।

- 19038/19037 गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस।

- 19040/19039 मुजफ्फरपुर-बांद्रा-मुजफ्फरपुर अवध एक्सप्रेस।

- 15101/15102 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस।

- 18191/18192 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस।

इन ट्रेनों के बदले गये मार्ग

- 11016/11015 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस।

- 15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस।

- 12565/12566 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।

- 12553/12554 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस।

- 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस।

लखनऊ जंक्शन ट्रेन में हुआ बदलाव

- 12229 लखनऊ-नई दिल्ली लखनऊ मेल 15 से 30 नवंबर तक लखनऊ (उत्तर रेलवे) के स्थान पर लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) से रात 10.10 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन एक दिसंबर से लखनऊ जंक्शन से ही रात 10 बजे से चलेगी।

- 12230 नई दिल्ली-लखनऊ लखनऊ मेल 15 नवम्बर से लखनऊ (उत्तर रेलवे) के स्थान पर लखनऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे) पर सुबह 07.00 बजे पहुंचेगी।