
UP Weather update : आज तेज धूप के बीच इन जिलों में बारिश के आसार,मौसम विभाग का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट,बांदा महोबा में आज छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बादल गरजने की भी जानकारी मिल रही है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 15 जुलाई शनिवार को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। आज रात को भी बारिश होने की अधिक संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली भी गिरने का भी खतरा बना हुआ है। खेत पर काम करने वाले किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
आज चित्रकूट का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है।वही बांदा में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में तेज धूप निकलने की संभावना है।
उमस लोगों को परेशान करेगी। रात को गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ सकता है।जानकारी के लिए बता दे की चित्रकूट बांदा में लगातार दो दिन से एक भी बारिश नहीं हुई है।
Published on:
14 Jul 2023 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
