
श्री राम की तपोभूमि में ही नहीं पहुंची श्री रामायण एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही हुआ ये...
चित्रकूट. प्रभु श्री राम के वनगमन पथ के दर्शनीय स्थलों का सैर व दर्शन कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाई गई श्री रामायण एक्सप्रेस श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में ही न ठहर सकी बल्कि जनपद के मानिकपुर जंक्शन से ट्रेन को सीधे नासिक के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे के इस कदम से चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पर देर रात तक ट्रेन आने का इंतजार कर रहे सैंकड़ों लोग नाराज़गी जताते हुए लौट गए. उधर यह भी खबर सामने आई कि जब ट्रेन मानिकपुर जंक्शन पहुंची तो सुविधाओं को लेकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसपर उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया गया और लगभग डेढ़ घण्टे बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
लोग इंतजार में थे और रामायण एक्सप्रेस निकल गई
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ट्रेन रामायण एक्सप्रेस जब 14 नवम्बर को दिल्ली से रवाना हुई और इसके ठहराव वाले स्थानों में जब श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट का भी नाम आया तो तपोभूमि के लोगों में भी ट्रेन को देखने यात्रियों के स्वागत को लेकर एक अलग ही उत्साह था लेकिन जब लोगों को पता चला कि रेलवे ने ट्रेन को मानिकपुर जंक्शन से ही नासिक के लिए रवाना कर दिया तो उन्हें काफी निराशा हुई. ट्रेन का इंतजार कर रहे जितेंद्र मिश्रा, विजय रावत, इंद्रेश त्रिपाठी, अनूप आदि ने बताया कि बेसब्री से रामायण एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब सूचना मिली कि ट्रेन नहीं आएगी तो बहुत निराशा हुई.
मानिकपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो हुआ ये
प्रयागराज से चलकर नासिक(महाराष्ट्र) को जाने वाली रामायण एक्सप्रेस 20/21 नवम्बर की देर रात करीब एक बजे मानिकपुर जंक्शन पहुंची. ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 11 बजकर 40 मिनट से करीब दो घण्टे देरी से पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने ट्रेन में दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया. नाराज यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया गया. काफी देर तक ट्रेन जंक्शन पर ही खड़ी रही. इस पूरे मामले को लेकर मानिकपुर जंक्शन के प्रबंधक बाल मुकुंद ने बताया कि ट्रेन देरी से आई थी निर्धारित समय की बजाए. यात्रियों की नाराजगी के कारण देर रात 2 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन को जंक्शन से रवाना किया गया.
Published on:
22 Nov 2018 12:33 am
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
