
Nagar nikay chunaav 2023
वही अगर जनपद के माहौल की बात की जाए तो तिथियों की घोषणा के साथ चुनावी माहौल में गर्माहट देखने को मिल रही है। तो वही प्रशासन की ओर से जिले में आचार संहिता लागू कर दी गईं हैं।
अंतिम सूची हुई थी जारी
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने रविवार की देर शाम नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी थी। जिसमें कर्वी नगर पालिका,,राजापुर नगर पंचायत,और नवसृजित मऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रख दिया गया है वही मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट को अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
इतने को होगा मतदान
वही अगर चित्रकूट जनपद में मतदान की बात करें तो चित्रकूट धाम मंडल में द्वितीय चरण के तहत मतदान 11 मई को होना है। जिसकी गणना 13 मई को होना है।
जिले में मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि
जिले में नगर निकाय सीटों में इस बार 2017 में हुए निकाय चुनाव के मुकाबले 23567 साथ मतदाता बढ़ चुके हैं। जिसमें नवसृजित मऊ नगर पंचायत में चुनाव होना है। अभी तक यहां ग्राम पंचायत थी। जिसमें कुल 12805 मतदाता थे। पहली बार नगर पंचायत के रूप में होने जा रहा मऊ में अब 14,642 मतदाता हैं। चित्रकूट धाम कर्वी नगरपालिका का सीमा क्षेत्र विस्तार होने से 84,153 मतदाता है। राजापुर नगर पंचायत क्षेत्र में 21,081 मतदाता अपना नगर पंचायत अध्यक्ष चुनेंगे। इसके अलावा मानिकपुर नगर पंचायत में 2017 में 13 348 मतदाता थे। लेकिन अब यहां 14279 मतदाता हो चूके है। इस प्रकार वर्ष 2017 के नगर क्षेत्र के कुल मतदाताओं की संख्या 11,05,88 से बढ़कर 13,41,155 हो गई है।
Published on:
12 Apr 2023 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्रकूट
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
